Monday, August 24, 2026

TOP NEWS

Today History 24 August:...

नई दिल्ली: 24 अगस्त की तारीख भारत और दुनिया के इतिहास में कई...

Bhopal Free UPSC Coaching...

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भोपाल जिला प्रशासन...

RRB JE Recruitment 2026:...

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के...

हिंदू युवती के साथ...

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित होटल...
Homeमध्य प्रदेशसिवनी में मवेशी तस्करी से जुड़ा कथित ऑडियो हुआ वायरल, कान्हीवाड़ा टीआई...

सिवनी में मवेशी तस्करी से जुड़ा कथित ऑडियो हुआ वायरल, कान्हीवाड़ा टीआई को किया लाइन अटैच

मध्य प्रदेश के सिवनी में मवेशी तस्करी से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे को लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने लापरवाही को लेकर मिली शिकायत पर की है।

सिवनी(Seoni News)। लापरवाही को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे को लाइन अटैच किया है। बताया जा रहा है कि कथित कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मामला मवेशी तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।

ठाकरे की जगह भोपाल क्राइम ब्रांच में रहे प्रीतम सिंह तिलगाम को पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले जिले के बंडोल व कुरई थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच किया गया था। कुरई से पुलिस लाइन बुलाए गए नगर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह झारिया को घंसौर की कमान दी गई है। वहीं छपारा थाना का प्रभार खेमेंद्र जैतवार को दिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments